मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने की खबर… सर्चिग पर निकले DRG जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 3 जवानों के शहीद होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि दिनांक 25.02.2023 की सुबह सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी नक़्सल गश्त व सर्चिंग पर रवाना हुई थी।
इसी दौरान सुबह करीब 09:00 बजे जगरगुंडा व कुन्देड़ के बीच पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
बताया जा रहा है कि जगरगुंडा-कुंदेड़ के बीच नक्सलियों ने पहले से ही एंबुश लगा रखा था। जवानों की टुकड़ी जैसे ही मौके पर पहुंची, माओवादियों ने जवानों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी।
जिन जवानों की शहादत हुई है, उनके नाम एएसआई रामूराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा व सैनिक वंजाम भीमा बताया जा रहा है।
Read More :-
SP ने 2 पुलिसवालों को किया सस्पेंड… PhonePe पर रिश्वत लेना पड़ा भारी, शराब पीकर ड्यूटी करने वाला सिपाही निलंबितhttps://t.co/e16Uwgg1QX
— Khabar Bastar (@khabarbastar) February 24, 2023
इस मुठभेड़ में 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर सामने आ रही है।
- यह एक ब्रेकिेंग न्यूज है। खबर जल्द ही अपडेट की जा रही है….