चांद पर अब जमीन खरीदने लगे हैं लोग, आप भी जानें कैसे खरीद सकते हैं चांद पर जमीन, यहां देखें पूरी डिटेल
Moon Land price: 23 अगस्त 2023 की शाम को भारत के चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर ली, जो की पूरे हिन्दूस्तान के लिए ही गर्व की बात है।
अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 की ये सफलता विज्ञान ही नहीं इंजीनियरिंग, प्रोद्योगिकी और उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि अब लोग चांद पर जमीन भी खरीदने लगे हैं। दरअसल, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रमा पर अब लोग जीवन कैसे संभव होगा यह पता लग रहे हैं।
हालांकि अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है कि चांद पर जीवन संभव है या फिर नहीं। और व्यक्तियों को अभी तक यह भी नहीं पता कि चांद पर कैसे जीवन होगा।
ना तो वहां बिजली है और ना ही अभी पानी का पता लगा है। और तो और चांद पर यह सारी सुविधाएं आपको नहीं मिल पाएंगे, जो पृथ्वी पर आप अभी इस्तेमाल कर रहे हैं।
चांद पर क्यों खरीद रहे हैं लोग जमीन?
वैज्ञानिक पहले ही दावा कर चुके हैं कि एक ऐसा भी दिन आएगा जब चांद पर लोगों की कालोंनियां बसनी शुरू हो जाएंगी।
इसके साथ ही इन कालोनियों में लोगों के घर कैसे बनाए जाएंगे इस सबको लेकर भी वैज्ञानिक प्रयोग करना शुरू कर चुके हैं। इससे ये बात तो साफ है कि कभी ना कभी चांद पर जिंदगियां बसनी शुरू हो जाएंगी
आईए जानते हैं किन-किन ने खरीद रखी है चांद पर जमीन
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं, उन्होंने चांद पर पहले ही जमीन खरीद ली थी।
सुशांत सिंह राजपूत ने सन 2018 में ही चांद पर जमीन खरीद ली थी। उन्होंने चांद पर ‘सी ऑफ मसकोवी’ एरिया में जमीन खरीदी थी।
इसके अलावा शाहरुख खान के बारे में भी कहा जाता है कि उनके एक फ्रेंड ने उनको चांद पर जमीन गिफ्ट की है।
चांद पर कैसे खरीद सकते हैं जमीन
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपको चांद पर जमीन को खरीदना है तो लूना सोसायटी इंटरनेशनल और इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री के जरिए खरीदी जा सकती है।
चांद के इस नियम के अनुसार आप चांद पर एक एकड़ जमीन खरीद सकते हैं। बस एक एकड़ जमीन के लिए आपको 37.50 अमेरिकन डॉलर खर्च करने होंगे।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |