राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नई पोस्टिंग, आदेश हुआ जारी… देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले तबादलों और बदलाव का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।
कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर्स के बीच आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य आबंटित किया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
Read More:
Trending GK Quiz: ऐसा क्या काम है जो आदमी एक बार करता है और औरत बार-बार करती है ?https://t.co/65yRR0dTpP
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 10, 2023
- डिप्टी कलेक्टर रिचा सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) कटघोरा का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा उन्हें अनुविभाग कटघोरा के अंतर्गत भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी सहित अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
- डिप्टी कलेक्टर रूचि शार्दुल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) पाली के पद पर पदस्थ किया गया है।
Read More:
IPS ट्रांसफर: आईपीएस अफसरों समेत राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्टhttps://t.co/tXuIKOUcdK
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 9, 2023
रूचि शार्दुल SDM पद के अलावा अनुविभाग पाली के अंतर्गत भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |