कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेधन शुरू हो गया है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
Read More :-
बच्ची का आधा शरीर कहां है? दिमाग घुमा देगी ये तस्वीर… सिर्फ तेज़ दिमाग वाले ही बता सकते हैं इसकी सच्चाई !https://t.co/ojWMSRQv1l
— Khabar Bastar (@khabarbastar) April 3, 2023
कोरबा जिले के कलेक्टर संजीव झा ने आदेश जारी कर अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर 30 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है। उक्ताशय का आदेश कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।
बता दें कि कलेक्टर द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक संबंधी आदेश सभी विभागों के लिए लागू होगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेधन शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। राज्य सरकार की ये अति महत्वपूर्ण योजना है। इस कार्यक्रम को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना है।
कलेक्टर ने कहा है कि सर्वेक्षण की वजह से सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 अप्रैल तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मिलने वाली सभी छुट्टियों पर 30 अप्रैल तक रोक लगायी जाती है।
कलेक्टर की बिना अनुमति के अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा क्या है जो पुरुष एक बार करता है और महिला बार-बार करती है ?https://t.co/i8iWIZIyAj
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 20, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |