IFS प्रमोशन लिस्ट जारी : वन विभाग के अफसरों को होली से पहले प्रमोशन का तोहफा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पदस्थ वन विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा पदोन्नत किया गया है। होली से पहले इन अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी किया है, जिसमें 3 IFS अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
भारतीय वन सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान प्राप्त उप वन संरक्षक संवर्ग के 3 अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।
भारतीय वन सेवा के तीन अफसरों को वन संरक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नत किए गए तीनों अधिकारी 2009 बैच के अफसर हैं, जिनमें से एक को प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है।
इन अफसरों का हुआ प्रमोशन…
* बी. विवेकानंद रेड्डी (2009)
* अभिषेक कुमार सिंह (2009) (प्रोफार्मा पदोन्नति)
* मनिवासगन एस. (2009)