राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का प्रमोशन, कलेक्टर ने जारी किया पदोन्नति आदेश…
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।
कोरबा जिला प्रशासन द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया गया है, जिसमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में कार्यरत डेढ़ दर्जन से अधिक कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है।
बता दें कि राजस्व विभाग में पदस्थ 19 सहायक ग्रेड- 03 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। उन्हें सहायक ग्रेड- 02 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
बता दें कि कोरबा जिले के कलेक्टर संजीव झा ने सहायक ग्रेड- 03 के कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 02 में पदोन्नत करते हुए पदोन्नति आदेश जारी किया है।
देखिए पदोन्नति आदेश…