Rajyog 2024, Shash rajyog, Budhaditya Rajyog, Laxmi Yog, Astrology, Ruchak Rajyog, Magh Purnima : हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का बेहद महत्व है। माघ पूर्णिमा पर कई महत्वपूर्ण योग का निर्माण हो रहा है। वही 120 साल के बाद मघा नक्षत्र में पूर्णिमा तिथि बेहद मंगलकारी और फलदायी होने वाली है।
माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को कई दुर्लभ संयोग बनने वाली है। कल 4 योग और राजयोग का निर्माण होने से यह तिथि बेहद मंगलकारी होने वाली है। माघ पूर्णिमा पर एक तरफ जहां मंगल मकर राशि में रुचक राजयोग का निर्माण करेंगे। दूसरी तरफ लक्ष्मी योग में माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। मंगल और शुक्र की युति से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।
Rajyog 2024 : शश राजयोग का भी निर्माण
इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य और चंद्रमा सातवें भाव यानी सिंह राशि में रहने वाले हैं। जिसके कारण बुध आदित्य राजयोग का भी निर्माण होगा। शनि अपनी स्व राशि कुम्भ में बैठे हैं। न्याय के देवता शनि के मूल त्रिकोण राशि में बने रहने से शश राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। दुर्लभ संयोग और चार राजयोग और योग का निर्माण होने से चार राशियों पर माता लक्ष्मी सहित शनि की कृपा बरसेगी।
Rajyog 2024 : इन चार राशियों को मिलेगा लाभ
मेष
मेष राशि के लिए माघ पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र मेंमुकाम हासिल करेंगे। जीवन में अच्छे बदलाव होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बेहद शुभ साबित होने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रेमी जीवन शानदार रहने वाला है। प्रमोशन के आसार बनते नजर आ रहे हैं। मंगल शासन के देवता हैं। ऐसे में उन्नति प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन
मिथुन राशि के लिए यह समय बेहद शुभ होने वाला है। माघ पूर्णिमा पर चंद्रमा कई गुना सुख देंगे। सुख परिणाम हासिल होंगे। साथ ही आपको दोहरा लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। साथ ही जीवन में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शत्रुओं से बचकर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम हासिल करेंगे। इसके साथ ही प्रमोशन के भी आसार बनते नजर आ रहे हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है
सिंह
सिंह राशि के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। शुभ दृष्टि चंद्रमा की यहां पर रहेगी। ऐसे में बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। विनम्र बनने वाले हैं। स्वास्थ्य में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। ज्ञान का सही इस्तेमाल करेंगे। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कारोबारी अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही नई संभावना बनती नजर आ रही है। धन लाभ के योग बनेंगे।
तुला
तुला राशि वाले के लिए यह समय बेहद शुभ संदेश होने वाला है। मनोकामना पूरी होगी। कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। करियर से जुड़े फैसला लेंगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन में सफलता सुनिश्चित होगी। धन लाभ होगा। इसके साथ ही धन आगमन के नए स्रोत भी निर्मित होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी और ज्योतिष विद्या पर आधारित है। Khabar Bastar किसी भी तरह इसकी पुष्टि नहीं करता है किसी भी जानकारी के लिए अपनी ज्योतिष आचार्य से संपर्क करें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |