पटवारियों की हड़ताल : राज्य सरकार ने लगाया एस्मा, आदेश जारी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर राज्य सरकार ने सख्त तेवर दिखाए हैं। इस हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्य ठप हो गए हैं, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने एस्मा लगा दिया है।
बता दें कि बीते 15 मई से प्रदेश भर के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल से आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे में काफी कठिनाई आ रही थी।
राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया है।
Read More :-
सभी जिलों के कलेक्टर-SP को रायपुर बुलावा, चुनाव आयोग के अधिकारी करेंगे जरूरी मीटिंगhttps://t.co/KLRVxXqZNg
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 7, 2023
राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 तथा 2 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए यह आदेश जारी किया है।
यह आदेश 7 जून से प्रभावीशील किया गया है और आगामी 3 महीने के लिए प्रभावशील रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इस एक्ट के अंतर्गत राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाएं भी आती हैं। शासन ने लोकहित में यह निर्णय लिया है।
शिक्षा सत्र प्रारंभ होने को है और पटवारियों के हड़ताल के चलते विद्यार्थियों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।
इन जरूरी दस्तावेजों के नहीं बनने से इन विद्यार्थियों को आने वाली दिक्कतों को संज्ञान में लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
आगामी दिनों में प्रदेश में खेती किसानी का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में सीमांकन, बटांकन और नामांतरण की कार्यवाही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने अत्यावश्यक है।
पटवारी प्रतिवेदन के अभाव में राजस्व न्यायालयों का कार्य प्रभावित हो रहा है। इन सभी दिक्कतों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा एस्मा लगाने का आदेश जारी किया गया है।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन उसे कभी खाते नहीं हैं?https://t.co/T1Ip6AWHAd
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 4, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |