शिक्षक सस्पेंड: BJP का प्रचार करना महंगा पड़ा, तत्काल प्रभाव से निलंबत, भाजपा का झंडा बाइक पर टांगे घूम रहे थे गुरूजी
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समूचे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है।
इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा कई सख्तियां लागू की गई है, जिसका पालन करना राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के लिए अनिवार्य है। वहीं शासकीय कर्मचारियों के लिए भी आचार संहिता के दौरान कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
इन नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ एक शिक्षक के साथ। दरअसल, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना माड़ पखांजूर के शिक्षक को भारी पड़ गया।
कांकेर जिले में आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने पर कोयलीबेड़ा विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
भाजपा का प्रचार कर रहे थे मास्साब
बता दें कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माड़पखांजूर में पदस्थ शिक्षक गोविंद राम नरवस अपनी बाइक से भाजपा का प्रचार कर रहे थे। इस संबंध में संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर संभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
शिक्षक गोविंद राम नरवस भाजपा का अधिकृत झंडा अपने दोपहिया वाहन में लगाकर चुनाव का प्रचार-प्रसार करते हुए पाए गए। उनके इस कृत्य को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
शिक्षक के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन करने पर यह कार्यवाही की गई है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |