NDA और INDIA गठबंधन की धड़कनें बढ़ीं: एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी, क्या बनेगी नई टीम?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं और दिल्ली में नई सरकार बनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। आज देश की राजधानी नई दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ने वाली है।

क्योंकि एक तरफ NDA की बैठक होने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी INDIA गठबंधन भी अपनी महत्वपूर्ण बैठक शाम को करेगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RJD नेता तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली रवाना हुए हैं। दोनों नेतागण NDA और INDIA गठबंधन की बैठकों में शामिल होंगे।

दिलचस्प बात यह है कि नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं।

बता दें कि दोनों नेता विस्तारा की फ्लाइट UK-718 से दिल्ली आ रहे हैं। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये दोनों नेता किसी नई टीम की योजना तो नहीं बना रहे।

नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होंगे, जबकि तेजस्वी यादव शाम को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें:

अयोध्या में BJP की हार पर बवाल! जानें सोनू निगम पर क्यों भड़क रहे लोग? सोशल मीड‍िया पर क्यों बरपा हंगामा

कई लोगों का मानना है कि ये महज एक संयोग हो सकता है, लेकिन सियासत में संयोगों का भी अपना एक अलग महत्व होता है।

क्या यह महज इत्तेफाक है या फिर कोई नई राजनीतिक रणनीति? इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

बहुमत से दूर भाजपा

नतीजे आने के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने नहीं जा रही है। हालांकि, बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने इस चुनाव में 293 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

Loksabha Elections 2024: मोदी की कुर्सी खतरे में ? नीतीश-चन्द्रबाबू तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार! क्या BJP का खेल बिगाड़ेगा N फैक्‍टर?

जबकि विपक्षी INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़े से 38 सीटें कम हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन के नेताओं को अभी भी उम्मीद है की वे भी सरकार बनाने की दौड़ में शामिल हैं।

NDA को नीतीश और नायडू का सहारा

NDA के प्रमुख सहयोगियों में एन चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU शामिल हैं।

TDP ने आंध्र प्रदेश में 16 सीटें और JDU ने बिहार में 12 सीटें जीती हैं। इन गठबंधन सहयोगियों के समर्थन से NDA को बहुमत मिल चुका है।

चुनाव के नतीजे के आने के बाद से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और TDP नेता चंद्रबाबू नायडू की ओर सबकी निगाहें टिकी हुई है। दोनों नेता किंग मेकर बनकर उभरे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन जाएंगे जो लगातार तीन बार चुने गए हैं।

सियासी सरगर्मी शुरू

इस चुनावी जीत के बाद, दिल्ली में राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। NDA और INDIA गठबंधन दोनों ही अपने-अपने खेमे को मजबूत करने में लगे हैं। 

यह भी पढ़ें:

Loksabha Elections Results 2024: पीएम मोदी से ज्यादा राहुल गांधी को मिले वोट, रायबरेली और वायनाड सीट पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की एक ही फ्लाइट से यात्रा ने मीडिया और राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा है।

NDA और INDIA गठबंधन की बैठक

इस बीच, NDA और INDIA गठबंधन दोनों ही अपनी बैठकों में आने वाले दिनों की रणनीति तय करेंगे।

जहाँ NDA अपने तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार है, वहीं विपक्षी INDIA ब्लॉक अपनी हार के कारणों पर मंथन कर आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति बना सकता है।

बहरहाल, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की एक ही फ्लाइट से दिल्ली यात्रा ने सियासी जगत में हलचल मचा दी है।

क्या इससे कोई नई राजनीतिक समीकरण उभरकर सामने आएगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इस दिलचस्प घटनाक्रम ने राजनीतिक चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया है।

आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻

 
  • Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
  • अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें
  • कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें
  • सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
  • khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
  • दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now

    Leave a comment