Rain Alert : अगले 24 घंटे में इन 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। नौतपा के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है। हालांकि, बदली और उमस का दौर भी जारी है।
इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। कहीं कहीं पर तेज अंधड़ के साथ वज्रपात के भी आसार हैं।
Read More :-
इस तस्वीर में कितने जानवर छिपे हैं ? सही जवाब देने वाले कहलाएंगे जीनियस, 99% लोग हो चुके हैं फेल!https://t.co/iMdUI6Kf9m
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 27, 2023
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं तेज बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
इन जिलों में होगी बारिश
जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, बालोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़ व सूरजपुर शामिल हैं।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा कौन सा फल है जिसे उल्टा करने पर लड़की का नाम आता है… 99% लोग नहीं जानते, क्या आप दे पाएंगे जवाब !https://t.co/0IT0RjaoJc
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 26, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |