IMD Alert: भारी बारिश की चेतावनी, अगले 72 घंटे तक होगी भयंकर बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD Rain Alert: नवंबर के महीने में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। ठंड की दस्तक के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी बन रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटे में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज, चमक और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
IMD ने छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौस्म विभाग ने छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 72 घंटे तक गरज चमक के साथ देश के कई हिस्सों में बरसात होने की संभावना है।
7 नवंबर तक बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 7 नवंबर की रात तक एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा।
इसके साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर 3.01 किलोमीटर ऊपर स्थित होना है। ऐसे में कई राज्यों में मौसमी गतिविधि में बदलाव दिख सकते हैं।
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटे के दौरान केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार दीप समूह, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा के दक्षिणी तट पर बारिश होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, दक्षिण कर्नाटक सहित झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह सहित कुछ हिस्से में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लक्षद्वीप ट्रायल सीमा और कर्नाटक में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं केरल में तीन जिलों में नारंगी अलर्ट किया गया है।
भारी बारिश को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौस्म विभाग ने अगले 72 घंटे में आंधी के साथ ही गरज चमक व तूफान की चेतावनी जारी की है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |