दिग्गज आदिवासी नेता सोहन पोटाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… पोस्टमास्टर की नौकरी छोड़कर आए थे राजनीति में, 4 बार रहे सांसद
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे वरिष्ठ आदिवासी नेता सोहन पोटाई का निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे।
दिग्गज आदिवासी नेता व पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने गुरूवार की सुबह कांकेर स्थित आवास में अंतिम सांसें ली। वे 64 साल के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Read More :-
CG में 7 नए तहसीलों की घोषणा : 7 नवीन SDM दफ्तर और 3 अपर कलेक्टर कार्यालय भी खुलेंगे… CM भूपेश बघेल ने किया ऐलानhttps://t.co/xWzofjd3PO
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 6, 2023
बता दें कि 29 अप्रैल 1958 को जन्मे सोहन पोटाई ने कांकेर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर 4 बार जीत हासिल थी। वे भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वर्तमान में वे सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष थे।
राजनीतिक सफरनामा
सोहन पोटाई साल 1998 में कांग्रेस के दिग्गज नेता नेता महेंद्र कर्मा को हराकर पहली बार सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्होंने 1999 में छबिला अरविंद नेताम और 2004 में गंगा पोटाई को हराकर एक अलग पहचान बनाई थी।
सोहन पोटाई 2009 में एक बार फिर कांकेर सीट से सांसद चुने गए। हालांकि, साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया और पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद वो आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय हो गए थे।
CM ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष, कांकेर लोकसभा से पूर्व सांसद सोहन पोटाई जी के निधन का समाचार दुखद है।
सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष, कांकेर लोकसभा से पूर्व सांसद सोहन पोटाई जी के निधन का समाचार दुखद है।
उनका जाना एक अपूरणीय राजनीतिक और सामाजिक क्षति है।
उनके सामाजिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर उनके परिवारजनों एवं चाहने वालों को संबल दे।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 9, 2023
उनका जाना एक अपूरणीय राजनीतिक और सामाजिक क्षति है। उनके सामाजिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर उनके परिवारजनों एवं चाहने वालों को संबल दें।
बता दें कि सोहन पोटाई ने राजनीति की शुरूआत पोस्टमास्टर की नौकरी को छोड़कर की थी। वे हमेशा से आदिवासी समाज के हितों को लेकर मुखर रहते थे। पिछले कई वर्षों से वे समाज की लड़ाई लड़ रहे थे।