धनिया ने बढ़ाए अपने नखरे, #मिर्ची के भाव भी तीखे… अगले माह से सब्जियों के रेट में उतार की उम्मीद
पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां रविवार के साप्ताहिक हाट में इस बार धनिया के भाव में तेजी तो टमाटर और भटे के दाम में गिरावट देखी गई। विक्रेताओं का मानना है कि अगले माह से सब्जियों के दामों में कमी आ सकती है।
Read More:
साप्ताहिक लाॅकडाउन में सब कुछ बंद, लेकिन मदिरा दुकानों को रियायत ! https://t.co/b5wnlifhB0
— Khabar Bastar (@khabarbastar) September 19, 2020
सण्डे मार्केट में एक झुड़ी (गुच्छा) हरी धनिया का रेट 10 रूपए था जबकि जगदलपुर में ये 10 रूपए में 3 से 4 झुड़ी की दर से बिक रहा है। सब्जी विक्रेता काशी जायसवाल ने बताया कि जगदलपुर से थोक में धनिया आता है। इस बार इसका रेट साढ़े 3 सौ रूपए किलो था।
थोेक रेट के आधार पर ही धनिया के दाम में घट-बढ़ होती है। उनका मानना है कि दशहरे के वक्त सब्जियों के दाम में कमी आएगी, तब यहां सीजनल सब्जी आने लगेगी। सण्डे मार्केट में फूल गोभी का रेट 100 रूपए किलो था। आधा किलो 60 रूपए की दर से भी बेचा गया।
आलू और प्याज 40 रूपए की दर पर बिक रहे थे। वहीं शिमला मिर्च 100 रूपए किलो की दर से बिका। पत्ता गोभी 50 एवं भटा 40 रूपए के भाव में बिका। जानकार बताते हैं कि भटे के भाव में और कमी आ सकती है।
टमाटर पिछले मार्केट में 60 रूपए किलो के भाव से बिका जबकि इस बार इसमें उतार आया है। अभी ये 50 रूपए किलो में बिका। बताया गया है कि पिछले मार्केट में थोक में पेटी का भाव 13 सौ रूपए था जबकि इस बार ये 11 सौ रूपए में खरीदा गया।
Read More: कोरोना के डर से हॉस्पिटल से गायब हुए मरीज ! मेडिकल टीम ने शुरू किया डोर टू डोर सर्वे
लौकी अभी 40 रूपए किलो के भाव से बिक रही है। मिर्च के भाव भी तीखे दिखे। ये 90 से 95 रूपए किलो के दाम में बिकी। करेला अपने 80 रूपए किलो के भाव पर स्थिर है। कुंदरू चालीस, बरबटी 60 और बिंस 80 रूपए के दाम पर स्थिर हैं।
600 रूपए किलो झींगा
इस सण्डे मार्केट में झींगा 600 रूपए किलो के भाव में तेजी से बिका। इसके लेवाल अधिक थे और ये हाथोंहाथ बिक गया। बताया गया है कि ये चेरपल्ली तालाब में पाला जा रहा है। गोदावरी का झींगा अभी नहीं आ रहा है। इसका भाव 12 सौ रूपए किलो है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…