#बीजापुर में #पुलिस_नक्सली #मुठभेड़, एक #महिला #नक्सली ढेर, #हथियार बरामद
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। वहीं मुठभेड़ स्थल से 3 देशी हथियार भी बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान बासागुड़ा थाना क्षेत्र के टेकलुगुडम के जंगलों में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी।
जवानों ने भी मोर्चा संभाला और इसके बाद दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी चलती रही। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों ने मौके से एक महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |