अनियंत्रित बाईक पेड़ से टकराई, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
गीदम–दंतेवाड़ा रोड़ पर अनियंत्रित होकर बाईक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में घायल दो भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गीदम थाना क्षेत्र की यह घटना है।
जानकारी के मुताबिक, गीदम निवासी अशोक चोपड़ा अपने भाई योगेश चोपड़ा के साथ बाइक में सवार होकर दंतेवाड़ा से गीदम की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान कारली पोटाकेबिन के पास अंधे मोड़ पर उनकी बाईक लहराकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद दोनों भाई बाइक के साथ देर जा गिरे। दोनों को चेहरे पर चोटें लगी है। उन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।