BJP के 3 पार्षद निष्कासित, पार्टी विरोधी काम करने वाले पार्षदों पर हुई कार्रवाई
कोंडागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भाजपा ने अपने अपने तीन पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस भी अपने 4 तीन पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।
Read More :-
कांग्रेस के 4 पार्षद निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण हुई कार्रवाई… 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गयाhttps://t.co/PcqHiMBsqq
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 8, 2023
दरअसल, यह पूरा मामला नगर पंचायत केशकाल में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने का है। निष्कासित किए गए भाजपा के तीनों पार्षदों पर पर आरोप है कि उन्होंने अविश्वास मत के दौरान फ्लोर टेस्ट में भाजपा के उपाध्यक्ष के पक्ष में वोट नहीं दिया।
इन पार्षदों को किया गया निलंबित
कोंडागांव भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने 3 पार्षदों के निलंबन का आदेश जारी किया है। जिन पार्षदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें हेंमत बांधे, शशिकला ठाकुर व गीता ठाकुर के नाम शामिल हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने निलंबन आदेश में कहा है कि केशकाल नगर पंचायत में उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 08/05/2023 को हुए फ्लोर टेस्ट में संबंधित पार्षदों ने उपाध्यक्ष के पद में मतदान नहीं किया। इसी वजह से निलंबन की कार्रवाई की गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि केशकाल नगर पंचायत में कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस के ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस मामले में कांग्रेस अपने 4 पार्षदों को पहले ही निष्कासित कर चुकी है।
Read More :-
उर्फी जावेद ने तोड़ दी सारी हदें, सड़क पर बिना ब्रा पहने ही निकल गई एक्ट्रेस, मच गया हंगामा !https://t.co/thwlWBaARx
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 9, 2023
नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान और उपाध्यक्ष बिहारीलाल सोरी ने इस अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 5 बिंदुओं में शिकायत की थी।
जिस पर न्यायालय ने कोंडागांव कलेक्टर को सभी बिंदुओं की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद फ्लोर टेस्ट में वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों की कुर्सी बच गई थी।
-
Read More :-
कोल्ड ड्रिंक पी रहा ये बच्चा आज बॉलीवुड पर करता है राज, फेमस एक्टर के बचपन की फोटो को आपने पहचाना क्या ?https://t.co/9wDfIZBfWf
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 15, 2023