नए साल में छुट्टियां ही छुट्टियां : 3 दिनों का स्थानीय अवकाश घोषित, जारी हुआ आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पदस्थ शासकीय कर्मचारियों व शिक्षकों को नए साल में छुट्टियों की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।
इस साल सरकारी कर्मचारियों को तीन स्थानीय अवकाश मिलने वाले हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा स्थानीय जरूरतों के अनुसार स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।
बता दें कि कई जिलों में कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिये हैं। इसी कड़ी में तीन अन्य जिलों से भी स्थानीय अवकाश की सूची जारी हुई है।
जिन जिलों में स्थानीय अवकाश की सूची जारी की गई है, उनमें अंबिकापुर, बालोद और बिलाईगढ़ शामिल हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश….
20 जून 2023 को रथयात्रा
13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा
23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी
बालोद में जिले स्थानीय अवकाश…
19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी
23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को महानवमी
13 नवंबर 2023 दिन सोमवार गोवर्धन पूजा
अंबिकापुर जिले में स्थानीय अवकाश…
25 सितंबर 2023 को ढोल ग्यारस यानि करमा
23 अक्टूबर 2023 को महानवमी
13 नवंबर 2022 गोवर्धन पूजा