DRG के जवानों ने मुठभेड़ में मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर को मार गिराया… मौके से शव व हथियार बरामद
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बल के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मौके से जवानों ने हथियार भी बरामद किया है।
घटना की पुष्टि बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने की है। उन्होंने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हकवा के जंगलों में डीआरजी जवानों की नक्सलियों से भिड़ंत हो गई, जिसमें जवानों ने नक्सली मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर को मार गिराया।
एनकाउंटर में मारे गए माओवादी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी ने घटनास्थल से मारे गए नक्सली के शव के अलावा हथियार, पिट्ठू और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए हैं।
Read More:
15 बरस बाद खुला अरनपुर-जगरगुंडा रोड… नक्सलगढ़ में फोर व्हीलर गाड़ी से पहली बार पहुंचे SP, लिया हालात का जायजा https://t.co/BJLCxuECW8
— Khabar Bastar (@khabarbastar) December 1, 2020
बताया जाता है कि मुठभेड़ में मारा गया नक्सली गंगालूर, मिरतुर और भैरमगढ़ इलाके में हुए कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा था। दो दिन पहले एक ग्रामीण की हत्या में भी भी इसका हाथ था। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |