BSF कैम्प में जवान ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकता मिला शव
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। यहाँ सुरक्षा बल के एक जवान ने कैंप में ही आत्महत्या कर ली है। घटना कोयलीबेड़ा इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले में BSF जवान ने कैंप में ही फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली है। मृत जवान जवान का नाम स्वराज पीएल बताया जा रहा है। वह कोयलीबेड़ा स्थित बीएसएफ 4th बटालियन कैंप में पदस्थ था। बुधवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। कैंप में जवान का शव मिलने से सनसनी मच गई।
Read More:
बिजली टाॅवर पर चढ़ा मूक बधिर युवक, तार से चिपकने से मौत… 20 घंटे बाद टाॅवर से उतारा गया शव https://t.co/dSQt2rz1iN
— Khabar Bastar (@khabarbastar) December 7, 2020
बताया गया है कि बीती रात जवान ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सुबह साथी जवानों ने स्वराज की लाश देखकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मृतक केरल के वायनाड का रहने वाला था। उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम किसलिए उठा लिया] इसका पता नहीं चल सका है।
फ़िलहाल, पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कैंप में पदस्थ अन्य जवानों से भी पूछताछ की जा रही है।
Read More:
दंतेवाड़ा के आश्रम में पदस्थ चपरासी की चमकी किस्मत, Deam-11 में जीते 1 करोड़ रूपए https://t.co/4SjmUXTusN
— Khabar Bastar (@khabarbastar) December 8, 2020
बता दें कि बस्तर में तैनात सुरक्षा बल के जवानों द्वारा ख़ुदकुशी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर व कांकेर जिले में आधा दर्जन से ज्यादा जवानों ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की है। इन घटनाओं को लेकर पुलिस व फोर्स के अधिकारी भी चिंतित हैं।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
खबर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए…
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |