करंट लगने से नक्सली की मौत, जंगल में मिला था शव… माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर कही ये बात !
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के जंगलों में दो दिन पहले एक नक्सली का शव हथियार के साथ बरामद किया गया था। इस मामले में नया खुलासा हुआ है।
माओवादियों की दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि नक्सली कंमाडर मड़कम देवा की मौत करंट लगने से हुई थी।
नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट में लिखा गया है कि मड़कम देवा साल 2017 से नक्सल संगठन से जुड़ा था। वह सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के कुन्ना गांव का रहने वाला था।
प्रेस नोट में लिखा है कि नक्सली देवा संगठन के काम के लिए जाते समय करंट की चपेट में आ गया था। नक्सलियों ने प्रेस नोट में मृत माओवादी मड़कम देवा को श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस को जियाकोड़ता के जंगल से नक्सली मड़कम देवा का शव बरामद किया था। शव के पास हथियार भी पुलिस को मिला।
पुलिस को शव लावारिस हालात में मिला था। नक्सली कमांडर देवा पर आठ लाख का इनाम घोषित था।
गौरतलब है कि बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण, जानवरों के शिकार के लिए जंगलों में करंट लगाते हैं। कई बार इस करंट की चपेट में आ कर ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |