Amavasya, Chaitra Amavasya 2024, Somvati Amavasya : आज सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसका नाम सोमवती अमावस्या रखा गया है।
8 अप्रैल को होने वाले सोमवती अमावस्या के कई परिणाम देखे जाएंगे। इसके साथ विशेष उपायों से जीवन में दुष्प्रभाव को दूर किया जा सकता है।
सोमवती अमावस्या पर पूजा और उपाय से शनि के दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।
महीने की सबसे खतरनाक रात
हालांकि चैत्र अमावस्या को काली अमावस्या भी कहा जाता है। अमावस्या की रात को निशाचर यानी काली रात कहा जाता है। यह पूरे महीने की सबसे खतरनाक रात मानी जाती है।
स्नान दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व
अमावस पर स्नान दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है। अमावस की रात नकारात्मक सक्रिय शक्तियां अधिक सक्रिय होती है। ऐसे में तंत्र-मंत्र साधना और सिद्धि जैसे काम किए जाते हैं।
इस बार चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। करीब 5 घंटे 10 मिनट होने वाले इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 9:12 से होगी जबकि ग्रहण की समाप्ति 2:22 पर होगा।
अमावस्या के उपाय
- पारिवारिक जीवन में सुख शांति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही घर में अशोक का पौधा लगाना शुभ होता है। इसे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। अशोक का पौधा अमावस्या के दिन लगाने के बाद इसकी देखरेख करनी चाहिए।
- सोमवती अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए काले तिल का दान करना चाहिए। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
- अमावस की रात चंद्रमा का मानव मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अमावस्या पर अधिक बुरे विचार आते हैं। इसलिए ईश्वर की पूजा पाठ और मन को शांत रखना सही होता है। मांसाहार भोजन, शराब, मसूर की दाल, सरसों के साग खाने से बचना चाहिए।
- इसके साथ ही पितरों का अपमान और जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। जिससे पितृ दोष न लगे।
Disclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |