CG Weather Today, Rain Alert: चिलचिलाती धूप और गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए अगले 3 घंटों में गरज व तेज हवाओं के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं कुछेक स्थान पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
बता दें कि सोमवार की सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं, राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
मौसम विभाग की मानें तो बारिश से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
लू का कहर थमा, तापमान में गिरावट
रविवार को भी ऐसा ही मौसम देखा गया था। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव ने रायपुर समेत पूरे प्रदेश के मौसम को बदल दिया है, जिससे झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है।
यह भी पढ़ें:
अच्छी खबर ये है कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मौसम में यह बदलाव एक कम दबाव प्रणाली के कारण हो रहा है।
दरअसल, एक द्रोणिका ओडिशा के अंदरूनी इलाकों से निकलकर उत्तर तमिलनाडु तक फैला हुआ है, जो छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा को पार करता है।
यह भी पढ़ें:
Employees New Rule : कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश जारी, नहीं माने तो होगी कार्रवाई
यही ट्रफ मौजूदा मौसम का कारण बन रहा है और बारिश, गरज और तेज हवाओं की भी संभावना है।
रायपुर में ओलावृष्टि की आशंका
राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछार और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हाल के दिनों की तुलना में यह तापमान में 6 डिग्री की महत्वपूर्ण गिरावट है।
यह भी पढ़ें:
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |