Author: Mahfooz Ahmed

Avatar photo

बस्तर में पत्रकारिता का एक जाना पहचाना नाम... इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट और वेब मीडिया में 21 वर्षों का अनुभव... हर ख़बर पर पैनी नज़र, हम हैं 'ख़बर बस्तर' !

अनोखी भक्ति : आंखों में पट्टी बांधकर मां दंतेश्वरी के दर्शन को पहुंची एक भक्त… पंचमी पर शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का जन सैलाब दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। शारदीय नवरात्र की पंचमी पर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। शुक्रवार की सुबह से ही मांईजी के दर्शन को भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस साल पदयात्रियों की संख्या भी लाखों में रही। दूर-दूर से माता के भक्त पैदल चलकर दंतेवाड़ा पहुंचते रहे। इनमें दर्जनों श्रद्धालु ऐसे भी थे जो अपनी मन्नत की वजह से घुटनों के बल चलकर शक्तिपीठ तक पहुंचे…

Read More

बाइक में खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी… Video वायरल हुआ तो पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ की ये कार्रवाई ! दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सड़क पर बाइक में स्टंट करना 4 युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की और दोबारा ऐसा कृत्य नहीं करने की समझाइश देते हुए छोड़ा। बता दें कि दंतेवाड़ा की सड़कों पर एक बाइक पर सवार 4 युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था।  सात सेकंड के इस वीडियो में बाइक सवार 4 युवक खतरनाक स्टंट…

Read More

घुटने के बल चलकर शक्तिपीठ पहुंच रहे श्रद्धालु… मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भूल जाते हैं सारी तकलीफें दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की आस्था देश-विदेश में फैली है। नवरात्रि के दौरान माता के भक्त तमाम दुश्वारियों को बर्दाश्त कर शक्तिपीठ पहुंचते हैं और मांई दंतेश्वरी के दर्शन कर अपनी मुरादें पाते हैं। ऐसा ही नजारा इस साल भी दिख रहा है। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते शारदीय नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन इस बार तमाम पाबंदियों के हटते ही भक्तों का रेला शक्तिपीठ में उमड़ने…

Read More

बीजापुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, संब इंजीनियर को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा… ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एण्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने एक इंजीनियर को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि भैरमगढ़ नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर मुकेश कुमार साव ने जय बालाजी हार्डवेयर भैरमगढ़ के प्रोपराइटर लव कुमार रायडू से 1 लाख 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित लव…

Read More

शारदीय नवरात्र के लिए सजा माँ दंतेश्वरी का दरबार, मन मोह लेगी शक्तिपीठ की सजावट… 9 दिनों तक जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, जगमगाएंगे 10 हजार ज्योति कलश  दंतेवाड़ा @ ख़बर बस्तर। सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए माँ दंतेश्वरी का दरबार सजकर तैयार है। माता की नगरी को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। कोरोना की वजह से विगत 2 वर्षों से शारदीय नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने नहीं दी जा रही थी, लेकिन इस बार हालात सामान्य होने से बड़ी संख्या में माता के भक्त दर्शन के लिए पहुंचेंगे। शारदीय नवरात्र को लेकर…

Read More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का साहू समाज ने किया आत्मीय स्वागत, मालतीदेवी आश्रम संचालक की थपथपाई पीठ दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव का दंतेवाड़ा प्रथम आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। साहू समाज के सदस्यों एवं ओबीसी समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं महिला सदस्यों ने टेकनार चौक दंतेवाड़ा में पुष्प माला, गुलदस्ते से साव का जोरदार स्वागत किया। मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के पश्चात अरुण साव ने दंतेवाड़ा के मालती देवी साहू आश्रम में राधा माधव मंदिर के दर्शन कर आश्रम के संचालक ननकू साहू को बहुत सारी शुभकामनाएं…

Read More

BJP के बाद कांग्रेस भी अब ‘मिशन बस्तर‘ पर… PCC चीफ मोहन मरकाम बस्तर में करेंगे 161 किमी की पदयात्रा, यहां देखिए पूरा कार्यक्रम ! रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में ‘मिशन 2023‘ को लेकर सियासी दलों की तैयारियां तेज हो गई है। प्रदेश की सत्ता पर कौन सी पार्टी आसीन होगी, इसका फैसला बस्तर संभाग की 12 सीटें करती रही हैं। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की नजर बस्तर की सीटों पर है। भाजपा ने तो विधानसभा चुनाव से करीब साल भर पहले ही बस्तर में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बीजेपी…

Read More

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, टिकिट के दावेदारों ने दिखाई ताकत…. इनके बीच दिखा ‘होर्डिंग्स वार’ ! दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है।  विपक्षी दल भाजपा का प्रदेश नेतृत्व इन दिनों बस्तर के दौरे पर है और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही मतदाताओं की नब्ज टटोलने की भी कवायद तेज हो गई है। बीजेपी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बुधवार से ही बस्तर में डेरा डाले हुए हैं। गुरूवार को भाजपा…

Read More

TS सिंहदेव बोले- मैं किसी राजनेता को भगवान नहीं मानता… BJP में जाने को लेकर कह दी बड़ी बात ! जगदलपुर @ खबर बस्तर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों बस्तर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीएस ने कहा कि वे भाजपा में किसी भी सूरत में नहीं जाएंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के सवाल को सिरे से खारिज कर दिया। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो भविष्य में बीजेपी ज्वाइन करेंगे तो उन्होंने दो टूक कहा कि वे…

Read More

इस जिले में 89 कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. यहां देखे पूरी तबादला सूची बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक एफ 1-2/2022/ एक/ 6 नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 12 अगस्त, 2022 के पालन में उक्त ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। बता दें कि बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा कुल 89 कर्मचारियों…

Read More