इस जिले में 89 कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. यहां देखे पूरी तबादला सूची
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक एफ 1-2/2022/ एक/ 6 नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 12 अगस्त, 2022 के पालन में उक्त ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा कुल 89 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इन कर्मचारियों में स्वास्थ्य विभाग के 17, आयुर्वेदिक विभाग के एक, आदिम जाति कल्याण विभाग के 19, महिला एवं बाल विकास विभाग के 04, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 11, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का 01 एवं शिक्षा विभाग के 36 कर्मचारी शामिल हैं।
इन कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर…
- ट्रांसफर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें…