बादशाह और सहदेव के ‘बचपन का प्यार’ गाने का पोस्टर जारी… इस दिन रिलीज होगा वीडियो!
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बने सहदेव दिरदो की इन दिनों धूम मची हुई है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला यह बच्चा इंडियन आइडल में नजर आने वाला है वहीं बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ भी उसका वीडियो सॉन्ग जल्द रिलीज होने वाला है।
सिंगर बादशाह ने सहदेव के साथ रिकार्ड किए वीडियो सॉन्ग ‘बचपन का प्यार’ का पोस्टर जारी किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर में बादशाह के साथ सहदेव दिरदो, आस्था गिल और रैपर रिको भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो 11 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है।
Bhool nahi jaana re pic.twitter.com/SGxmUjZ6Pb
— BADSHAH (@Its_Badshah) August 6, 2021
खास बात यह है कि इस पोस्टर में सुकमा के सहदेव दिरदो का नाम पहले लिखा है और उसके बाद बादशाह और अन्य सिंगर्स के नाम दिए गए हैं।
गौरतलब है कि सहदेव को इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। सुकमा के छोटे से गांव में रहने वाले सहदेव के घर में मोबाइल, टीवी, कुछ भी नहीं है। पिता किसान हैं। दूसरे के मोबाइल से गाना सुनकर सहदेव ने दो साल पहले इस गाने को अपने स्कूल में गाया था। गाने का वीडियो अब वायरल हुआ और वह लोगों की नजरों में चढ़ गया है।
इंडियन आइडल में दिखा जलवा
बादशाह के साथ गाना रिकॉर्ड करने के बाद सहदेव सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के स्टेज तक पहुंच चुका है। सहदेव के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने पर ‘इंडियन आइडल 12’ के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए।
Watch VIDEO
ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस वीडियो को शो के होस्ट आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया था। वीडियो में शो के जज अनु मलिक भी सहदेव के गाने पर झूमते दिख रहे हैं।
Read More:
‘डांस दीवाने’ शो में दिखेगा सुकमा का सहदेव, शूटिंग के लिए मुंबई रवाना https://t.co/JlBomvzvQq
— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 1, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहदेव ‘इंडियन आइडल 12’ में कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के साथ भी परफॉर्म करेगा। बता दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ का फिनाले 15 अगस्त को है और शो के मेकर्स इसे ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में सहदेव को शो में बुलाया गया है।
‘डांस दीवाने 3’ में दिखेगा सहदेव !
इधर, ऐसी भी खबरें हैं कि सहदेव कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में भी नजर आएगा। कहा जा रहा है कि उसने इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है। इस रियलिटी शो को माधुरी दीक्षित, धर्मेश और तुषार कालिया जज करते हैं।
Read More:
सुकमा के स्टार सहदेव का नया गाना वायरल…लोगों की जुबां पर चढ़ रहा ‘हम तुम प्यार में डूबे… डूबे रे’ https://t.co/n89gvFktHo
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 30, 2021
वैसे बता दें कि ‘बसपन का प्यार’ यानी ‘बचपन का प्यार’ गाने को ऑरिजनली गुजराती सिंगर कमलेश बरोट ने दो साल पहले गाया था। हालांकि, उस वक्त इस गाने को पापुलारिटी नहीं मिली। लेकिन यह गाने को 2021 में तब पहचान मिली जब सहदेव दिरदो ने इसे अपने ही अंदाज में गाया और देखते ही देखते यह लोगों की जुबां में चढ़ गया।