अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, 21 दिन बैंक रहेंगे बंद… यहां देखिए कब-कब रहेगी बैंक में छुट्टी
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश में त्यौहारी सीजन की शुरूआत हो गई है। अक्टूबर महीने में दशहरा और दीवाली जैसे बड़े त्यौहारों के चलते छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। अक्टूबर में 21 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई बहुत जरूरी काम है और आप इसे पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं। तो आप हरगिज देर ना करें और अपना काम आज ही निपटा लें।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योकि अक्टूबर के महीने में कुल मिलाकर 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधी कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लें।
त्योहारों से भरा है अक्टूबर महीना
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार भी शामिल हैं।
अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, ईद ए मिलाद समेत कई त्यौहारों के चलते बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
देखिए अक्टूबर में कब बैंक बंद रहेंगे….
1 अक्टूबर – अर्धवार्षिक क्लोजिंग ( सिक्किम )
2 अक्टूबर – गांधी जयंती, रविवार ( सभी जगह )
3 अक्टूबर – दुर्गा पूजा ( सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर )
4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा ( कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय )
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव ( मणिपुर को छोड़ पूरे भारत में )
6 अक्टूबर – दुर्गा पूजा ( गंगटोक )
7 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दसैन) ( गंगटोक )
8 अक्टूबर – दूसरा शनिवार ( सभी जगह )
9 अक्टूबर – रविवार ( सभी जगह )
13 अक्टूबर – करवा चौथ ( शिमला )
14 अक्टूबर – ईद-ए-मिलाद-उन-नबी ( जम्मू और श्रीनगर )
16 अक्टूबर – रविवार ( सभी जगह )
18 अक्टूबर – कटि बिहू ( असम )
22 अक्टूबर – चौथा शनिवार ( सभी जगह )
23 अक्टूबर – रविवार ( सभी जगह )
24 अक्टूबर – काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन/नरक चतुर्दशी ( गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल छोड़ सभी जगह )
25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर )
26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष ( अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर )
27 अक्टूबर – भाईदूज ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ )
30 अक्टूबर – रविवार ( सभी जगह )
31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती ( रांची, पटना और अहमदाबाद )