शिक्षक समेत कर्मचारियों का बंपर तबादला, 7 विभागों के 270 कर्मचारी हुए इधर से उधर… देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में तबादलों का दौर जारी है। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा 270 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है उनमें शिक्षक समेत विभिन्न विभागों में पदस्थ कर्मचारी शामिल हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से यह आदेश जारी हुआ है। रायपुर जिले में कुल 179 सहायक शिक्षकों का तबादला किया गया है।
जिले के अभनपुर, तिल्दा, धरसींवा, आरंग ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों को प्रशासनिक और स्वैच्छिक स्तर पर तबादला दिया गया है।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग में पदस्थ विभिन्न कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इनमें सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, प्यून जैसे कर्मचारी शामिल हैं।
इन विभागों में हुआ तबादला
जिला प्रशासन द्वारा कृषि विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ ड्राइवर, आया, वार्ड बॉय, स्वीपर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जैसे 34 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है।
वहीं पशुपालन विभाग ने भी पशु चिकित्सालय में काम करने वाले कर्मचारियों को रायपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉक में भेजा है।
इसी तरह सिंचाई विभाग के सहायक ग्रेड 2 कर्मचारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। वहीं जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय में पदस्थ फार्मासिस्टों का भी तबादला किया गया है।
यहां देखिए तबादला सूची…