CAF जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव… घरेलू विवाद के चलते दे दी जान!
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सुरक्षा बल के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। घर में फांसी के फंदे पर जवान का शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ जवान विजय ठाकुर (30) ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को जवान अपने घर में मृत पाया गया।
मृतक जवान मूलत: कोरिया जिले का निवासी था और भिलाई नेहरू नगर CAF प्रथम वाहिनी में तैनात था। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते जवान द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि विजय ठाकुर का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुुरू कर दी है। पुलिस जवान की पत्नी व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।