हड़ताली कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, वेतन काटने राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सात जुलाई को हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों का सर्विस ब्रेक करने का आदेश शासन द्वारा जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर आंदोलन में शामिल होने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा है।
जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 07 जुलाई 2023 को कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर कई कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित रहे, जिन पर निर्देशों के तहत कार्रवाई की जाए।
Read More :-
गाड़ी, बंगला, नौकर-चाकर… ऐसा होता है SDM का रुतबा, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?https://t.co/e5MP2Cwil8
— Khabar Bastar (@khabarbastar) July 8, 2023
बता दें कि प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। इस आंदोलन से प्रदेश में स्कूल,सरकारी कार्यालय और मंत्रालय से लेकर संचालनालय तक सभी दफ्तरों में सन्नाटा परसा रहा।
ऐसा पहली बार हुआ है जब छत्तीसगढ़ में एक साथ 145 संगठन मिलकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर सड़क पर उतरे थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है जिसे लेकर शासन और कर्मचारियों के बीच टकराहट बढ़ने के आसार है।
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के इस आदेश से कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी नाराज बताए जा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार को बैठक करके समस्या का समाधान करना चाहिए, न की दंडात्मक आदेश जारी करना चाहिए।
Read More :-
Tata Sumo ने उड़ा दी Scorpio और Innova की नींद, मार्केट में धूम मचाने का रहा नया मॉडलhttps://t.co/QenSxoB7J3
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 20, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |