छुट्टी की घोषणा : कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 3 दिनों के स्थानीय अवकाश का ऐलान
कोण्डागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में 3 दिनों के स्थानीय अवकाश की घोषणा जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
कोण्डागांव के कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र नियम एवं राज्य शासन के अधिसूचना के तहत् जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2023 हेतु 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 28 फरवरी 2023 मंगलवार को कोण्डागांव मेला सहित 20 सितम्बर 2023 बुधवार को नवाखानी तथा 13 नवंबर 2023 सोमवार को गोवर्धन पूजा हेतु सम्पूर्ण कोण्डागांव जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
कोण्डागांव कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होंगे।