ड्यूटी से नदारद 28 कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश… कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण तो दफ्तर से गायब मिले शासकीय सेवक
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शासकीय दफ्तर से नदारद रहने वाले कर्मचारियों पर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 28 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
दरअसल, सोमवार को कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार ने कलेक्ट्रोरेट में स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10.30 बजे कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों में दस्तक दी तो मौके से कई कर्मचारी गायब पाए गए।
इन कार्यालयों से गायब थे कर्मचारी
कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के 07 कर्मचारी, नागरिक आपूर्ति निगम के 01, जिला विपणन संघ के 05, खाद्य विभाग के 01, निर्वाचन शाखा (सामान्य) के 02 और राजस्व विभाग के 12 कर्मचारी समय पर अनुपस्थित पाये गए।
शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले 28 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिया है। कलेक्टर की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |