छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन, दीपक बैज बने चेयरमैन, CM भूपेश बघेल समेत इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने ही बचे हैं लिहाजा राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
कांग्रेस और भाजपा के आला नेताओं के प्रदेशभर में दौरे शुरू हो चुके हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कवायद भी तेज हो गई है।
कांग्रेस में तो सत्ता और संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल हो चुका है। इसी कड़ी में पार्टी ने भाजपा से बाजी मारते हुए प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर दिया ह़ै।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को चुनाव समिति की घोषणा की गई है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए बस्तर सांसद दीपक बैज को चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया गया है।
छग प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति में सीएम भूपेश बघेल समेत कुल 22 सदस्यों को जगह दी गई है। समिति में उप मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।
जानिए समिति में कौन-कौन है
दीपक बैज, चेयरमेन
भूपेश बघेल
डॉ चरणदास महंत
टीएस सिंहदेव
ताम्रध्वज साहू
रविंद्र चौबे
मोहम्मद अकबर
शिव लहरिया
अनिला भेड़िया
जयसिंह अग्रवाल
मोहन मरकाम
गुरु रूद्र कुमार
धनेंद्र साहू
सत्यनारायण शर्मा
अमितेश शुक्ला
विकास उपाध्याय
राजेश तिवारी
पारस चोपड़ा
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष
सेवा दल के प्रमुख
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |