DA Hike, Employees DA, DA Arrears, DA Demand, Employees Strike : राज्य के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद अब कर्मचारी संघ द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
प्रदेश वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन की तैयारी की है। मंहगाई भत्ते की मांग को लेकर जंग का ऐलान कर दिया गया है।
DA Hike : 23 फरवरी को प्रदेश के जिला-ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन
इस मामले में प्रदेश महामंत्री सुनील यादव का कहना है कि महंगाई भत्ता समेत अन्य मांग को लेकर 23 फरवरी को प्रदेश के जिला और ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
Read More:
Jamin Jamabandi: आपकी जमीन हो जाएगी किसी और के नाम! जल्दी करवाएं जमीन से जुड़ा यह काम
छत्तीसगढ़ में 5 लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों के महंगाई भत्ते का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही थी।
हालांकि, विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार वृद्धि की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा था। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन की तैयारी की गई है।
DA Hike : आंदोलन का फैसला
प्रदेश लिपिक संघ के नेता सुनील यादव का कहना है कि 5 लाख कर्मचारियों अधिकारियों के लंबित महंगाई भत्ते और अन्य मांगों को लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही प्रांतीय निकाय के आवाहन पर आंदोलन का फैसला किया गया है। शासन स्तर पर कर्मचारियों के मांग का निर्णय नहीं लिया जाता है तो चरणबद्ध तरीके से अधिकारी कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
DA Hike : शासन को मांग पत्र दिया जाएगा
आंदोलन के पहले चरण में 23 फरवरी को प्रदेश के सभी जिले और ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद शासन को मांग पत्र दिया जाएगा।
Read More:
विधानसभा चुनाव के दौरान आयोग ने महंगाई भत्ता पर मोहर लगाया था लेकिन अब तक सरकार द्वारा महंगाई भत्ते का आदेश जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण कर्मचारी वर्ग लगातार आक्रोशित हो रहा है।
ऐसे में कर्मचारी अधिकारी प्रदर्शन करेंगे और दोपहर 1:30 बजे जिला और ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
माना जा रहा है छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जल्दी जारी किए जा सकते हैं।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |