महिला नक्सली ढेर : पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, मौके से महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई। मृत नक्सली का शव लेकर जवान मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
बता दें कि कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह 7 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया।
नक्सलियों की संख्या 20-25 बताई जा रही है, जो पुलिस के सामने टिक नहीं पाई और मैदान छोड़कर भागना पड़ा। मौके पर पुलिस को एक महिला नक्सली का शव मिला है।
पुलिस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमांडर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार को थाना छोटे बेठिया से कांकेर DRG और BSF 132 बटालियन की जॉइंट टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुंडा और कालपर की ओर गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।
Read More :-
Work from home: इन 3 तरीकों से घर बैठे कमाएं पैसे, मोबाइल से भी कर सकते हैं कामhttps://t.co/hpCdgEVFLB
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 12, 2023
सोमवार को सुबह करीब 7 बजे बीनागुण्डा के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के मध्य मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम पहले से ही मुठभेड़ के लिए तैयार थी। नक्सलियों की ओर से आ रही गोलियों के जवाब में पुलिस ने फायरिंग की।
दोनों ओर से काफी देर तक गोलियां चलती रहीं। जवानों को भरी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग गए। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो एक महिला नक्सली का शव मिला।
मौके से जवानों द्वारा एक नग 303 बोर रायफल बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
Read More :-
फोटो में Boy के बीच में छिपे Bov को ढूंढ कर दिखाएं, बड़े-बड़े सूरमा हो गए फेल, क्या आपमें है हिम्मत !https://t.co/xWSnjQfdIl
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 11, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |