कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त : धान खरीदी केंद्र में शराब पीकर किया ड्रामा, किसानों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
रायपुर @ खबर बस्तर। धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को शासन द्वारा बर्खास्त किया गया है। शासकीय कार्य में लापरवाही के चलते उक्त कार्रवाई की गई है।
यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है। दरअसल, धान खरीदी केंद्र डौंडी में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर कपिल कुमार चिंडा को बर्खास्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि धान खरीदी केंद्र में शराब पीकर कंप्यूटर ऑपरेटर पहुंचा था, जिसके चलते धान की खरीदी में व्यवधान हो रहा था।
किसानों द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर की शिकायत प्रशासन से की गई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप पंजीयक सहकारी राजेंद्र राठिया ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
जानिए क्या है पूरा मामला
धान खरीदी केंद्र डौंडी में कम्प्यूटर ऑपरेटर कपिल कुमार चिंडा शराब पीकर पहुुंचा था। शराब के नशे में धुत कम्प्यूटर आपरेटर का ड्रामा करीब 2 घंटे तक चलता रहा, जिसके चलते किसानों को धान का टोकन लेने में काफी दिक्कत हुई थी।
Read More :-
IPS अधिकारियों का तबादला: सीनियर अफसरों के पदभार में हुआ बदलाव, इन IPS को मिली नई जिम्मेदारी@CG_Police
— Khabar Bastar (@khabarbastar) November 19, 2022
किसानों द्वारा की गई शिकायत के बाद नोडल अधिकारी कुसुम ठाकुर ने शुक्रवार को डौंडी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर पूरे मामले का पंचनामा तैयार किया और देर रात कम्प्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं कृतेश कुमार गौर को कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य सौंपा गया है।