Employees, Employees Holiday, Employees Maternity Leave, Employees Benefit : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द उन्हें बड़ी राहत दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा।
सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलने से एक तरफ जाने विकास की सुविधा होगी। वहीं अवकाश की अवधि के दौरान के वेतन उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इसका ऐलान किया गया है। विधानसभा बजट सत्र के दौरान इस मामले को उठाया गया। जिसमें कहा गया कि राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों महिला कर्मचारी कार्यरत हैं।
कार्यकाल के दौरान उन्हें सेवा दायित्व के साथ-साथ मातृत्व और पारिवारिक दायित्व का भी निर्वहन करना पड़ता है, बावजूद उन्हें अवकाश का लाभ नहीं दिया जाता।
Employees Holiday : 3 महीने के अंदर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश
झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि झारखंड सरकार 3 महीने के अंदर महिला कर्मचारियों के लिए मातृत्व अवकाश की सुविधा की शुरुआत करेगी।
इसके साथ ही उन्हें सवैतनिक अवकाश का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद द्वारा विधानसभा में मामला उठाया गया था
Employees Holiday : 2 वर्षों के लिए शिशु देखभाल अवकाश की सुविधा
जिसमें कहा गया था कि राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें सेवा दायित्व के साथ-साथ पारिवारिक दायित्व का भी निर्वहन करना पड़ता है।
अधिकांश राज्यों और केंद्र में बच्चों की देखभाल के लिए महिलाओं को शिशु देखभाल अवकाश की सुविधा प्राप्त है।
महिला कर्मचारियों को उनके सेवा काल में 2 वर्षों के लिए शिशु देखभाल अवकाश की सुविधा मिलती है।
Employees Holiday : सवैतनिक अवकाश की सुविधा उपलब्ध
वही झारखंड में महिला कर्मचारियों के लिए बाल देखभाल अवकाश सहित अन्य अवकाश की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
महिला विधायक अंबा प्रसाद ने महिला कर्मचारी के दर्द को समझते हुए इस मामले को विधानसभा में उठाया था। जिसके बाद अब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा बड़ी घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा है कि 3 महीने के अंदर इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही महिला कर्मचारी को शिशु देखभाल के लिए 2 साल के सवैतनिक अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |