Employees Regularization, Regular Employee: संविदा कर्मचारियों (Contract Employees) के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। राज्य सरकार ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस निर्णय के अनुसार, साल 2014 से पहले नियुक्त किए गए संविदा कर्मचारियों को स्थायी नौकरी मिलेगी। आदेशानुसार, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 1,900 कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा।
लंबे समय से लंबित थी मांग
केंद्र और राज्य सरकारों से संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है।
कई राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस वादे को शामिल किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह वादा केवल कागजों तक ही सीमित रह गया।
इस बीच, प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें:
समान वेतनमान की व्यवस्था
नियमित किए गए संविदा कर्मचारियों को उनके सहकर्मियों के बराबर वेतनमान मिलेगा। इससे उनके वेतन में वृद्धि होगी और वे स्थायी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
2014 से पहले नियुक्त संविदा कर्मचारी होंगे परमानेंट
आंध्र प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार 2 जून, 2014 से पहले संविदा पर नियुक्त किए गए सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
इस आदेश से स्वास्थ्य विभाग के 1,900 कर्मचारी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य विभागों में कार्यरत 11,000 संविदा कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।
संविदा कर्मचारियों के लिए विशेष पोर्टल
प्रदेश सरकार ने पिछले सितंबर में ‘आंध्र प्रदेश संविदा कर्मचारियों की सेवाओं का नियमितीकरण अधिनियम, 2023’ लागू किया था।
यह भी पढ़ें:
इसके बाद, राज्य सरकार ने संविदा कर्मचारियों को अपने आवेदन दाखिल करने की सुविधा के लिए एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया।
इस पोर्टल पर कर्मचारी अपने दस्तावेज़ जमा कर सकते हैं और नियमितीकरण प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।
इन विभागों के कर्मचारियों का होगा नियमितीकरण
आंध्र प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2024 में एक आदेश जारी किया था, जिसमें विभिन्न विभागों की सूची दी गई है जहां संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
इसके साथ ही, नियमितीकरण की शर्तों और नियमों का भी उल्लेख किया गया है।
यह निर्णय आंध्र प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। नियमितीकरण से उन्हें स्थिरता मिलेगी और उनका भविष्य सुरक्षित होगा।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |