छुट्टी की घोषणा: राज्य शासन ने जारी किया आदेश, स्थानीय अवकाश का ऐलान… जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी !
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साल 2023 में शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले स्थानीय अवकाश की सूची जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस साल 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।
बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में तीन स्थानीय अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी आदेश के मुताबिक, गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 मंगलवार, महानवमी 23 अक्टूबर 2023 सोमवार और दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा 13 नवंबर 2023 सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।
हालांकि, स्थानीय अवकाश का यह आदेश बैंक, कोषालय और उप कोषालय में लागू नहीं होगा।