Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति का 12 महीने बाद गोचर, शुक्र की राशि में प्रवेश कर इन राशियों को करेंगे मालामाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह की संख्या दी गई है। देवगुरु बृहस्पति कई कारकों के संचालक माने जाते हैं। ऐसे में देवगुरु का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देता है।

गुरु को मान सम्मान, धन ऐश्वर्य, शेयर मार्केट सहित संतान और कूटनीति और राजनीति का कारक माना जाता है। गुरु किसी भी राशि में एक साल तक रहते हैं और इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं।

कुंडली में गुरु के मजबूत होने से व्यक्ति को राजयोग की प्राप्ति होती है। वही एक साल से ज्यादा समय लेने के बाद गुरु एक राशि से दूसरे राशि में राशि परिवर्तन करते हैं।

Rajyog 2024 : शुक्र का मेष में गोचर, सूर्य के साथ युति से बना मंगलकारी राजयोग, भाग्योदय, गोल्डन समय शुरू, तीन राशियों को सफलता

1 मई को गुरु का वृषभ राशि में गोचर

बता दे कि करीब 12 महीने के बाद 1 मई को गुरु अपनी खुद की राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही गुरु राशि परिवर्तन करते हुए शुक्र की राशि में पहुंचेंगे।

शुक्र को ऐश्वर्या का कारक माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जीवन में प्रसिद्ध प्रगति सहित सम्मान देखे जाएंगे।

ज्योतिष के मुताबिक गुरु बृहस्पति 1 मई को 2:29 पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां वह 14 मई 2025 तक रहेंगे। ऐसे में यह 1 साल कई राशियों के लिए बेहद खास और अनुकूल साबित होने वाला है।

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

वृषभ

देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि के लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं और अष्टम और 11th भाव के स्वामी है। ऐसे में तरक्की मिलेगी। किसी प्रकार की समस्या से छुटकारा मिलेगा। खूब धन कमाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। इसके साथ ही बेकार के खर्चों से परेशान है तो उसे पर लगाम लगेगी।

अनुकूल साबित होने के साथ यह समय शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति देने वाला रहेगा। करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इसके साथ ही खुद का कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं।

मिथुन

Guru Gochar 2024

मिथुन राशि के लिए गुरु का गोचर कई महीनो में खास होने वाला है। दरअसल मिथुन राशि में गुरु 12th भाव में प्रवेश कर रहे हैं और सातवें और दसवीं भाव के स्वामी है।

ऐसे में 12th भाव विदेश यात्रा अध्यात्म और हानि का कारक होता है। राशि परिवर्तन करने के साथ यह समय मिथुन राशि के लिए अनुकूल साबित होगा।

रिसर्च की पढ़ाई कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा। आसानी से चुनौतियों को पार करेंगे। वरिष्ठों की नजर में आपका सम्मान बढ़ेंगे। इसके साथ ही पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है। 

किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।व्यापार में लाभ मिल सकता है। नौकरी के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही सीमित मात्रा में पैसा खर्च करें वरना तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

कर्क राशि के लिए गुरु का गोचर बेहद शुभ होगा। सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यवसाय में इच्छित फल की प्राप्ति होगी। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। आध्यात्म की तरफ झुकाव होगा।

इसके साथ ही परिवार और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति विवाह के संयोग बना सकते हैं। साथ ही सफलता मिलने के साथ ही मित्र गण में भी वृद्धि हो सकती है। किसी व्यक्ति से परेशान है तो उससे छुटकारा मिलेगा।

Disclaimer: यह आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। Khabar Bastar इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻

 
  • Trending News पढ़ने यहां क्लिक करें।
  • अवकाश न्यूज़ के लिए यहां क्लिक करें
  • कर्मचारी समाचार के लिए यहां क्लिक करें।
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Govt Jobs के लिए यहां क्लिक करें
  • सरकारी योजना की खबरें यहां से पढ़ें।
  • khabar Bastar की खबरें यहां क्लिक करें।
  • दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
    हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Channel Join Now

    Leave a comment