Happy Ram Navami 2023 : राम नवमी पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश… दिन बन जाएगा खास !
हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। इस साल यह पावन त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्रत्येक वर्ष राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। देश भर में इस पर्व को लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं।
इस विशेष अवसर पर आप भी अपने रिश्तेदारों, प्रियजनों, दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें राम नवमी की बधाई देकर खुशहाली और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।
राम नवमी शुभकामना संदेश…
राम जिनका नाम है,
अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
हमारा प्रणाम है
राम नवमी की शुभकामनाएं !
क्रोध को जिसने जीता हैं
जिनकी भार्या सीता है
जो भरत, शत्रुध्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला
वो पुरुषोतम राम है
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को
कोटि-कोटि प्रणाम है
राम नवमी की हार्दिक बधाई!
जिनके मन में बसे हैं श्री राम
उन्हें मिलेगा वैकुण्ठ धाम
उनके चरणों में लगाओ ध्यान
आपका होगा सिर्फ कल्याण ही कल्याण
Happy Ram Navami 2023
राम नवमी के शुभ अवसर पर
आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों पर
श्री राम जी की कृपा सदा बनी रहे
उनका आशीर्वाद हमेशा बरसता रहे
यही हमारी दिल से कामना है.
राम नवमी की ढेरों बधाई !
राम तो घर-घर में हैं,
राम हर आंगन में हैं।
मन से रावण जो निकाले,
राम उसके मन में हैं।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं !
भगवान राम की दिव्य कृपा
हमेशा आप पर बनी रहे
और आपको सच्चाई और सदाचार के
मार्ग की ओर ले जाए।
शुभ राम नवमी !
गरज उठे गगन सारा,
समुंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय श्री राम का नारा
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं !
श्री राम नवमी के इस शुभ अवसर पर
भगवान राम आपको ज्ञान,
समृद्धि और खुशी प्रदान करें.
Happy Ram Navami 2023
प्रभु राम की कृपा
आप पर सदैव बनी रहे,
आपको राम नवमी 2023 की
बहुत-बहुत शुभकामनाएं !