Employees Holiday, Maternity Leave, Holiday 2024, Leave : हाई कोर्ट द्वारा कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मां बनना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है और एक नियोक्ता को महिला कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए और उनके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।
इसके साथ ही हाई कोर्ट ने यह बात भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा जारी उसे पत्र को खारिज करते हुए कहा है। AAI ने एक महिला कर्मचारियों को इस आधार पर मातृत्व अवकाश देने से इनकार कर दिया गया था क्योंकि उसके पहले से ही दो बच्चे हैं।
न्यायमूर्ति चांदूरकर और मूर्ति जितेंद्र जैन की खंडपीठ ने कहा कि हमारे समाज का लगभग आधा हिस्सा महिलाएं बनती है। उसके साथ ही उन स्थानों पर सम्मानित और सम्मानजनक व्यवहार उनके साथ किया जाना अनिवार्य है। जहां वह आजीविका कमाने के लिए काम कर रही हैं। इतना ही नहीं हाई कोर्ट ने कहा कि उनके कर्तव्य व्यवसाय और कार्य स्थल की प्रकृति जो भी हो, महिलाओं को वह सभी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। जिनकी वह हकदार है।
मातृत्व अवकाश का लाभ
इसके साथ यह हाई कोर्ट ने AAI पश्चिम क्षेत्र मुख्यालय द्वारा जारी 2014 के उसे पत्र को रद्द कर दिया। जिसमें कर्मचारियों को यह कहते हुए मातृत्व अवकाश देने से इनकार किया गया था क्योंकि उसके पहले से दो बच्चे हैं। मुंबई हाई कोर्ट ने कहा कि मां बनना एक महिला के जीवन का सबसे स्वाभाविक घटना है।
किसी सेवारत महिला के बच्चे के जन्म को सुविधाजनक बनाने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है। नियोक्ता को उसका ध्यान रखना चाहिए। नियोक्ता को एक कामकाजी महिला के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए और गर्भ में बच्चों के साथ कार्य स्थल पर कर्तव्य के निर्वहन करते हुए आने वाली शारीरिक मुश्किलों का एहसास कर्मचारियों को होना चाहिए। अदालत में यह फैसला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया वर्कर इंडियन और कंकावली राजा द्वारा दायर याचिका पर सुनाया है।
महिला को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई
इससे पहले महिला को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई थी। पत्र में कहा गया था कि महिला AAI अवकाश में नियम 2003 के अनुसार मातृत्व अवकाश के लिए अयोग्य है। महिला के पहले विवाह AAI के कर्मचारी राजा अमूलगम से हुआ था। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वहीं उनकी मृत्यु के बाद महिला द्वारा दूसरी शादी की गई। जिससे उनके दो बच्चे हैं।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।