छुट्टी ब्रेकिंग: अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर @ खबर बस्तर। त्यौहारों का मौसम चल रहा है और सरकारी कर्मचारी व स्कूली बच्चे इस महीने छुट्टियों का खूब आनंद ले रहे हैं। दरअसल, सितंबर के महीने में कई अहम त्यौहार व पर्व पड़ रहे हैं, जिसके चलते हर सप्ताह छुट्टियां ही छुट्टियां है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश भी घोषित किया गया है।
गणेश चतुर्थी व पोला त्यौहार पर कई जिलों में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई थी। वहीं अगले महीने महानवमी पर भी स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है।
कलेक्टर ने निरस्त की छुट्टियां
इधर, रायगढ़ जिले के कलेक्टर ने तारण प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने सभी सरकारी कर्मचारियों को तत्काल का काम पर लौटने के निर्देश जारी किए हैं।
दरअसल, रायगढ़ जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कलेक्टर के हवाले से अवकाश पर गए कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर लौटने के लिए कहा गया है।
इन विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल
बता दें कि कलेक्टर ने तारण प्रकाश सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। कलेक्टर ने कहा है कि डेंगू नियंत्रण के लिए सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्य होना चाहिए।
कलेक्टर ने कहा है कि अधिकारी-कर्मचारी फील्ड पर नजर आएं। जिला प्रशासन के लिए जिले के सभी नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। इसमें किसी भी तरीके की लापरवाही व कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त समेत सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
वहीं दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग के साथ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान चलाएं और डेंगू का सर्वे का काम पूरी क्षमता से किया जाना है।
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की हर खबर और ताजा News Update आपको सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |