फोन पर लगी रहती थी पत्नी, पति ने दी खौफनाक सजा… चरित्र शंका में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसकी पत्नी अक्सर मोबाइल पर बात करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पत्नी के घंटों फोन पर बात करने से आरोपी नाराज रहता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का कहीं अफेयर चल रहा है। इसी शंका के चलते उसने अपनी पत्नी को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।
यह पूरी घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव की है। पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पखांजूर पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चांदीपुर ग्राम निवासी जीवानंद टिकेदार राजमिस्त्री का काम करता है। वह अपनी पत्नी लिपिका टिकेदार के मोबाइल फोन पर बात करने से नाराज था। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर बहस भी होती थी।
मोबाइल पर बात को लेकर सुबह करीब 6 बजे से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि जीवानंद ने टंगिया से वार कर लिपिका को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा।