IMD Weather, Weather Update, Weather Today, Weather Update Today, Mausam, Mausam Update : मौसम एक बार फिर से प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और केरल में आगामी 2 से 3 दिनों तक मौसम (IMD Weather Update) में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे।
IMD Weather Update : ठंड के प्रकोप में वृद्धि
140-160 नोट के बराबर जेट हवाओं का प्रचलन बढ़ेगा। वहीं उत्तरी भारत में सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर से ठंड के प्रकोप में वृद्धि होगी। माना जा रहा है कि 25 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। जिसके कारण उत्तरी भारत के मैदानी इलाके में तेज शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत में शीत लहर और ठंडा दिन की स्थिति निर्मित हो गई है।
IMD Weather Update : कई स्थानों में ठंड दिवस घोषित
अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने का पूर्व अनुमान जारी किया गया है। 25 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित कई स्थानों में ठंड दिवस घोषित किया गया है।
इसके अलावा 18 जनवरी को राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित 20 जनवरी तक मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस घोषित किया गया है 19 जनवरी से मौसम में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेंगे।
IMD Weather Update : हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
मौसम प्रणाली की बात करें तो बांग्लादेश के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुरुवार को पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाके में बारिश का कारण बनेगा।
इसके साथ अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
IMD Weather Update : तापमान में गिरावट
इसके साथ ही पंजाब गंगा और ब्रह्मपुत्र के मैदानी इलाके में तापमान में गिरावट होने के साथ ही न्यूनतम तापमान गिरकर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग ने अपनी पूर्वानुमान में स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान में बादल रहेंगे। इसके साथ ही चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा।
IMD Weather Update : इन क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी
- अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में छिटपुट बारिश/हिमपात की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
- असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश का अनुमान है।
- उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
आपके काम की खबरें यहां है...👇🏻👇🏻👇🏻
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |