बारिश अलर्ट: अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, आंधी चलने व बिजली गिरने का खतरा भी
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
दरअसल, ओडिशा तट के पास बने चक्रवात के असर से शनिवार को छत्तसीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने चक्रवात के प्रभाव से अब प्रदेश में बदल रहा है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसी कौन सी चीज है जो धोने के बाद गंदी हो जाती है? हिम्मत है तो जवाब दो !https://t.co/TiDSlETTMO
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 9, 2023
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने एवं आंधी चलने की प्रबल संभावना है।
मानसून में अभी देरी
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। केरल में पहुंचे मानसून की सक्रियता अच्छी रही तो मानसून पहले भी पहुंच सकता है।
हालांकि 15 जून के आसपास प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
Read More :-
Interesting GK Question: एक लड़की दिल्ली में रहती है जिसकी उम्र 21 साल है और उसकी मां की उम्र 18 साल है… बताओ यह कैसे संभव है?https://t.co/ZQhgdCt1qM
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |