सड़क हादसे में 2 की मौत: सप्ताहिक बाजार से लौट रही बोलेरो गाड़ी पलटी, दो लोगों की मौत
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा इलाके में सड़क दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो में सवार होकर कुछ ग्रामीण नकुलनार सप्ताहिक बाज़ार से लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कुआकोंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत हड़मामुंडा गांव के नजदीक शनिवार को एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इस घटना में वाहन मालिक सुखराम सहित दो लोगों की वाहन के नीचे दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कुआकोंडा थाना प्रभारी विजय पटेल ने मौके पर जवानों को भेजा। जवानों की टीम ने दुर्घनाग्रस्त वाहन से मृतकों के शव को बाहर निकाला और कुआकोंडा अस्पताल लाया गया।
Read More :-
सुहागरात में पत्नी ने कर दिया कांड, CRPF जवान का काट दिया ये अंग ! दो दिन पहले ही कोर्ट में की थी शादीhttps://t.co/RDD95WeQBg
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 8, 2023
पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि इस घटना में दूसरे मृतक का नाम लच्छिन है। वह भी हड़मामुंडा गांव का रहने वाला है।
एक ही गांव से दो लोगो की मौत के बाद से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। मृतक सुखराम वाहन मालिक के साथ ही गांव का कोटवार भी है।
Read More :-
Interesting GK Question: एक लड़की दिल्ली में रहती है जिसकी उम्र 21 साल है और उसकी मां की उम्र 18 साल है… बताओ यह कैसे संभव है?https://t.co/ZQhgdCt1qM
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 5, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |