रेप काण्ड में फंसे जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक सस्पेंड… कलेक्टर चैम्बर में अनाचार करने का महिला ने लगाया था आरोप!
रायपुर @ खबर बस्तर। जांजगीर की एक एनजीओ संचालक महिला के साथ बलात्कार के मामले में फंसे IAS जेपी पाठक को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक पर यह कार्रवाई की गई है।
इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने इस मामले में चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल को उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
Read More:
कोरोना पॉजिटिव युवती की मौत की उड़ी अफवाह, कलेक्टर ने ऑडियो जारी कर बताई हकीकत, कहा… https://t.co/238TMaTH2p
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 2, 2020
बता दें कि बुधवार को जांजगीर की एक महिला ने आईएएस जेपी पाठक पर कलेक्टर चैम्बर में अनाचर करने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। महिला की शिकायत पर इस मामले में जांजगीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है कि एनजीओ को काम दिलाने के नाम पर आईएएस ने उसके साथ कई बार दैहिक शोषण किया लेकिन उसे काम नहीं मिला।
क्या है पूरा मामला!
बता दें कि 2007 बैच के आईएएस जेपी पाठक पर जांजगीर कलेक्टर रहते एक महिला से रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। महिला ने पुलिस में शिकायत करने के साथ अश्लील चैट व फोन रिकार्डिंग जैसे साक्ष्य भी दिए हैं।
Read More:
IAS जेपी पाठक पर शादीशुदा महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस में FIR दर्ज https://t.co/mAB8vIgbye
— Khabar Bastar (@khabarbastar) June 3, 2020
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि इसी साल 15 मई को कलेक्टर ने कलेक्टोरेट स्थित अपने चैंबर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि महिला को एनजीओ का काम दिलाने के एवज में कलेक्टर ने उसे झांसा दिया और कई दफे उसका दैहिक शोषण करता रहा। हालांकि, महिला को कोई काम नहीं मिला।
पुलिस में की गई शिकायत में महिला ने कलेक्टर के साथ फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी है। महिला का आरोप है कि कलेक्टर उससे नियमित रूप से आपत्तिजनक व अश्लील बातें करने के साथ ही निजी तस्वीरें भी मांगा करते थे।
Read More:
कैबिनेट मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप, CM समेत पूरा मंत्रीमण्डल होम क्वारंटीन…मंत्री के बेटे-बहू समेत 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि https://t.co/msyOcZLrYB
— India Khabar (@IndiaKhabar24x7) May 31, 2020
महिला का आरोप है कि जब उसे कलेक्टर की तरफ से झांसा दिए जाने का अहसास हुआ तो उसने आईएएस से दूरियां बनानी शुरू कर दी। इसकी भनक लगने पर कलेक्टर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसके पति को नौकरी से बर्खास्त करने तक की धमकी भी दी गई।
आपको बता दें कि 2007 बैच के आईएएस जनक प्रसाद पाठक का हाल ही में तबादला हुआ है। जांजगीर कलेक्टर के पद से हटाकर उन्हें मंत्रालय में वापस बुलाते हुए भू-अभिलेख में पदस्थ किया गया है। महिला द्वारा लगाए गए इस संगीन आरोप के बाद ब्यूरोक्रेसी भी हतप्रभ है।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के व्हॉट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए….
हमारे इस वेबसाइट पर आपको ताजा News Update सबसे पहले मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि आपके काम की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप हमारी खबरों का नोटिफिकेशन तुरंत पाना चाहते हैं तो हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।