बीजापुर @ खबर बस्तर। कलेक्टर केडी कुंजाम ने जिले के विकास में जवानों की भूमिका को अहम बताते कहा है कि समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
कलेक्टर केडी कुंजाम यहां जिला पंचायत के सभागार में राज्योत्सव पर शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव पर शहीदो के परिवार का सम्मान करने का राज्य शासन का फैसला स्वागतेय है।
भुलाया नहीं जाएगा जवानों का योगदान
जिले के विकास में जवानों के योगदान को नही भुलाया जा सकता। चाहे वह सड़क निर्माण हो या फिर दीगर विकास कार्य। जिले के सर्वांगीण विकास में जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर विकास में योगदान दिया। उन्होंने शहीदों के परिवारों से जिले के विकास मे योगदान देने की अपील की।
Read More : जब कलेक्टर ने SP को दी पटखनी तो देखते रह गए लोग… कबड्डी के मैदान में दिखा IAS और IPS के बीच रोचक मुकाबला !
कलेक्टर ने कहा कि हर किसी को नौकरी नहीं दी जा सकती है और इस वजह से यहां स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। युवा स्वरोजगार से भी खुद को स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये जिला छग के दीगर जिलों से कई मामलों में बेहतर है। यहां की आबो हवा सबसे अच्छी है। प्रदूषण शून्य के बराबर है।
Read More : बाढ़ प्रभावितों का हालचाल जानने पहुंचे थे विधायक, पर खुद फंस गए बाढ़ में ! पढ़िए ये खबर…
इस अवसर पर एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि राज्योत्सव पर शहीदों के परिवारों का सम्मान अच्छी पहल है। जिले के विकास में जवानों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने राज्य सरकार के इस पहल की सराहना करते शहीदों को नमन किया। जिपं सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने भी सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर 64 शहीदों के परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीईओ मो जाकिर खान ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह, उसूर जनपद उपाध्यक्ष मनोज अवलम, पार्षद पुरूषोत्तम सल्लूर, कविता यादव एवं शहीदों के परिजन मौजूद थे।
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |