पिकअप में बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाके पहुंचे मंत्री कवासी लखमा… करीब से देखा तबाही का मंजर, हालात का लिया जायजा
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बाढ़ से हालात बेकाबू हो चले हैं। गोदावरी नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, जिससे शबरी नदी में भी बाढ़ आ गई है।
जिले के कोंटा इलाके में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ के चलते इस क्षेत्र के दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। कोंटा नगर पंचायत के कई वार्डों में शबरी नदी का पानी घुस गया है। बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री कवासी लखमा को बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में लगातार बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के दिए निर्देश दिए थे। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा हेलीकॉप्टर से सुकमा पहुंचे।
मौसम की खराबी की वजह से मंत्री लखमा सुकमा से कोंटा के लिए बाईरोड रवाना ही हुए। पिकअप वाहन में बैठकर सड़क से मार्ग हुए मंत्री कवासी लखमा सुकमा से इंजरम तक पहुँचे। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
देखिए VIDEO…
उद्योग मंत्री लखमा ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात भी की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर हरीश एस और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी मौजूद थे। दोनों अफसर ट्रेक्टर में बैठकर यहां तक पहुंचे थे।